{"_id":"69fce52edc59d5a7f30f8bc8","slug":"he-attacked-his-wife-who-was-living-with-her-lover-with-a-knife-and-also-injured-himself-shamli-news-c-26-1-smrt1048-164961-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रेमी के साथ रह रही पत्नी पर चाकू से हमला कर खुद को भी किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रेमी के साथ रह रही पत्नी पर चाकू से हमला कर खुद को भी किया घायल
Fri, 08 May 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 08 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार को युवक ने प्रेमी के घर पर मिली पत्नी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद युवक ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सहारनपुर रेफर कर दिया गया, जबकि युवक को जिला अस्पताल भेजा गया।
पंजाब के पठानकोट निवासी युवक मोहल्ले में कस्बा थानाभवन निवासी युवक मजदूरी करता था। युवक के मुताबिक दिसंबर 2025 में उसकी पत्नी को थानाभवन निवासी युवक प्रेम प्रसंग के चलते ले गया था। उसने पत्नी की तलाश की, लेकिन उस समय उसका कहीं पता नहीं चल सका था। युवक को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी थानाभवन में अपने प्रेमी के साथ रह रही है।
बृहस्पतिवार सुबह वह प्रेमी युवक के घर पहुंचा। उसने पत्नी को अपने साथ चलने के लिए कहा। बताया गया कि महिला ने जान से मना कर दिया इस पर आक्रोशित होकर उसने महिला के गले पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद उसने खुद के पेट में चाकू मार लिया।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सहारनपुर और युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।