फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Havan wishes for the elimination of Corona

हवन कर कोरोना के खात्मे की कामना

Sun, 26 Apr 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Havan wishes for the elimination of Corona
शामली हनुमान धाम पर भगवान परशुराम मंदिर में पूजन करते प्रधान सलील द्विवेदी और पं प्रेमकिशोर कोठ? - फोटो : SHAMLI
शामली। भगवान परशुराम की जयंती सोशल डिस्टेंस का पालन कर मनाई गई। मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर परशुराम मंदिर में हवन यज्ञ किया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भगवान से कोरोना के खात्मे की कामना की।।
विज्ञापन

मुख्य यजमान मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी रहे। हवन पंडित उपेन्द्र द्विवेदी, रजनीश शास्त्री, पं. प्रेमकिशोर कोठारी, रामकुमार शर्मा, देवेंद्र गौड़ आदि ने आहुति देकर भगवान से कोरोना के खात्मे की कामना की। हवन के बाद महाआरती और प्रसाद का वितरण हुआ। ब्राह्मण स्वाभिमान सभा और श्री परशुराम युवा जागृति मंच के संयुक्त आह्वान पर ब्राह्मण स्वाभिमान सभा के संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा और मंच के संस्थापक अध्यक्ष योगेश भारद्वाज, वैभव गर्ग द्वारा हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर ब्राह्मण स्वाभिमान सभा द्वारा जरूरतमंद 50 परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed