{"_id":"5ab147814f1c1bc3758b6826","slug":"havan-for-state-governments-buddhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि को किया यज्ञ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि को किया यज्ञ
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
आरके इंटर काॅलेज में हवन यज्ञ करते वित्तविहीन शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद के माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से मूल्यांकन का बहिष्कार चल रहा है। सभी शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि को यज्ञ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भी आरके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के परिसर में वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार और धरना जारी रहा। सभी शिक्षकों ने धरना स्थल पर प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि के लिए यज्ञ किया। यज्ञकर्ता सतीश आत्रेय और मुख्य यज्ञमान जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार व वासुदेव शर्मा रहे। सभी शिक्षकों ने पूर्ण आहुति देकर यज्ञ संपन्न कराया। वहीं धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, जिलाध्यक्ष योगेंद्र व पूर्व विधायक असरफ अली व रजनीश कोरी ने विचार व्यक्त कर शिक्षकों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से शिक्षकों की मांग पूूरी करने की मांग की। शिक्षक रामपाल सिंह ने कहा कि पिछले चार दिन से चल रहे लगातार धरने के बाद भी सरकार ने कोई खबर नहीं ली। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी धरने पर न पहुंचकर शिक्षकों को ठेस पहुंचाई है।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव ने कहा कि अगर यज्ञ के बाद भी सरकार नहीं चेती तो बुधवार को सभी शिक्षक शहर में घूमकर जनता से भिक्षा मांगेंगे। जितना धन एकत्र होता है उसे डीएम के माध्यम से ट्रेजरी में जमा कर प्रदेश सरकार के कोष में जमा करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। इस दौरान अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, राजपाल, भूपेंद्र, श्रीपाल, सुरेंद्र, आशीष, अशोक, रविंद्र, विनय शर्मा, श्रवण कुमार, वेदप्रकाश, सीमा, सपना तोमर, विजेंद्र, बबीता, रामनाथ, उपासना, संतोष, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन