फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hathras scandal: Jayant and activists angry over lathi charge

हाथरस कांड: लाठी चार्ज करने वालों पर दर्ज किया जाए मुकदमा

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras scandal: Jayant and activists angry over lathi charge
हाथरस कांड: जयंत और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से आक्रोश
विज्ञापन

शामली। हाथरस में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सहित कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से सरकार के खिलाफ राजनीतिक दलों का गुस्सा बढ़ गया है। आहत रालोद और सपा नेताओं ने लाठीचार्ज करने और कराने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो चुकी है। लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
नेता पर हमले का जवाब लेंगे किसान
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एवं रालोद-सपा कार्यकर्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। लाठीचार्ज से लगता है कि प्रदेश सरकार डरी हुई है। योगी सरकार की इस कार्रवाई से चौधरी चरण सिंह में आस्था रखने वाले आहत हैं। भाजपा को इसके परिणाम जल्द ही भुगतने पड़ेंगे। किसान अपने नेताओं के सम्मान पर हुए इस हमले का हिसाब लेंगे।
विज्ञापन

- डा. सुधीर पंवार राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा।
किसानों की आवाज दबाने का काम कर रही है सरकार
हाथरस कांड को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जहां एक तरफ पीड़िता को इंसाफ मिलना चाहिए था, लेकिन योगी सरकार इंसाफ के लिए आवाज उठाने वालों को धमकाने और तानाशाही का काम कर रही है। प्रदेश में लाठी के द्वारा विपक्ष व किसानों की आवाज दबाई जा रही है। हाथरस में पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को धक्का दिया गया। रविवार को जयंत चौधरी व रालोद-सपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया गया। किसान बिरादरी जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज पर चुप बैठने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल मलिक, राष्ट्रीय महासचिव भाकियू भानू-
पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज हो
शामली। प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गई है। हाथरस में मृतका के परिवार के घर जाने का प्रयास करने वाले रालोद और सपा नेताओं के ऊपर बबर्रतापूर्वक लाठीचार्ज करना बेहद शर्मनाक है। लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज के उनकी गिरफ्तारी की जाए।
- योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष, रालोद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed