फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana singer Ankit Balyan convoy created ruckus by youth in shamli

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान': हरियाणवी सिंगर के काफिले में हुड़दंग, हूटर बजाते और स्टंट करते आए नजर

Wed, 26 Jul 2023 09:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 09:35 PM IST
सार

शामली शहर के बीच से गाड़ी पर हूटर बजाते और स्टंट करते हुए युवकों का काफिला नजर आ रहा है। हरियाणा के गायक अंकित बालियान के काफिले में शामिल युवाओं ने हुड़दंग मचाया।

विज्ञापन
Haryana singer Ankit Balyan  convoy created ruckus by youth in shamli
गायक अंकित बालियान के काफिले में हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली। 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' गाने से सुर्खियों में आए हरियाणा के गायक अंकित बालियान के काफिले में शामिल युवाओं ने हुड़दंग मचाया। बिना अनुमति के हूटर बजाते हुए कार और बाइक से रोड शो की तरह शहर के बीच से निकले। इस दौरान युवाओं ने स्टंट भी किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर वाहनों के चालान की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

'

भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' इस गाने को लेकर सुर्खियों में आए हरियाणा के कलाकार अंकित बालियान बुधवार शाम को शामली में रेलपार में पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इससे पहले शाम करीब साढ़े तीन बजे गांव लिलौन में युवाओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कारों के काफिले और बाइकों के साथ युवा इकट्ठे होकर रोड शो के रूप में शहर के बीच मुख्य मार्ग से निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उनके काफिले में शामिल एक गाड़ी पर हूटर भी लगा था, जो लगातार बजाया जा रहा था। इसके साथ ही काफिले में शामिल कारों और बाइकों पर सवार युवा स्टंट भी करते हुए नजर आए। इस दौरान गाड़ियों की छत पर बैठकर तो कोई खिड़की खोल कर स्टंट कर रहा था। इस दौरान शहर में हुड़दंग होता रहा, लेकिन लेकिन शहर के चौराहों पर तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 

विज्ञापन

बताया गया है कि एक गाड़ी पर भाकियू के जिलाध्यक्ष का स्टीकर और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का फोटो भी लगा हुआ था। इस संबंध शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हरियाणा के कलाकार अंकित बालियान काफिले के साथ हूटर बजाते हुए और युवाओं के स्टंट करने का मामला जानकारी में आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहनों के नंबर पर पहचान कर एमवी एक्ट में चालान की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ओपी सिंह का कहना है यह मामला अभी जानकारी में नहीं आया है। मामले की जांच कर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed