फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana pauses rice, hooliganism

हरियाणा ने रोका यूपी का धान, हंगामा

Mon, 30 Oct 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 30 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana pauses rice, hooliganism
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। धान बेचने जा रहे यूपी के किसानों को हरियाणा पुलिस ने यमुना पुल पर रोक दिया। हरियाणा पुलिस के खिलाफ यूपी के किसानों ने यमुना पुल पर जाम लगा दिया। पानपीत-खटीमा मार्ग पर ट्रैफिक जाम होने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।  
विज्ञापन

रविवार सुबह यूपी के किसान ट्रेक्टर-ट्राली में धान लादकर हरियाणा स्थित मंडी में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के किसानों व हरियाणा पुलिस ने यूपी के किसानों के धान की ट्रैक्टर ट्रालियों को यमुना पुल से आगे जाने नहीं दिया। धीरे-धीरे धान लेकर हरियाणा जाने वाले यूपी के किसानों की संख्या बढ़ती गई तथा किसानों में रोेष फैल गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद किसानों ने पानीपत मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली आड़ी तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया। यमुना पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सुबह पांच बजे लगा जाम दोपहर 12 बजे तक लगा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12 बजे एडीएम शिव बहादुर, एएसपी जगदीश शर्मा, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने हरियाणा के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि हरियाणा सरकार द्वारा दूसरे प्रदेश से धान खरीद पर रोक लगा रखी है, जिसके बाद एडीएम के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला और ज्यादातर किसान अपनी ट्रालियां लेकर यूपी लौट आए, लेकिन कुछ किसान अपनी ट्राली लेकर हरियाणा की ओर चले गए। एडीएम शिव बहादुर सिंह ने बताया कि समझाए जाने पर किसानों ने ट्रैफिक को सुचारु करा दिया।   सात घंटे हाईवे जाम से


बिलबिलाए लोग 
सुबह पांच बजे पानीपत-खटीमा हाईवे पर यमुना पुल पर ट्रैफिक जाम लगना शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे अधिकारियों के समझाने पर जाम खोला गया। सात घंटे के इस अंतराल में पानीपत-खटीमा मार्ग पर भयंकर जाम लग गया। दोनों ओर कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान हरियाणा जाने वाले यात्रियों और हरियाणा की ओर से आने वाले यात्रियों को बसों से निकलकर पैदल  चलना पड़ा। जिस कारण लोगों को परेशानी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed