{"_id":"5e5aa97a8ebc3ef4113bd4c9","slug":"haryana-passengers-dependent-on-up-roadways-buses-shamli-news-mrt4715014147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा- यूपी रोडवेज बसों के भरोसे पर सवारिया आज - -सीएम की सभा आज, 150 प्राईवेट बसें हो गई बुक, कई मार्गो पर सवारियां होगी प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा- यूपी रोडवेज बसों के भरोसे पर सवारिया आज - -सीएम की सभा आज, 150 प्राईवेट बसें हो गई बुक, कई मार्गो पर सवारियां होगी प
विज्ञापन
हरियाणा- यूपी रोडवेज बसों के भरोसे यात्री
शामली। मुख्यमंत्री की एक मार्च की शामली सभा में भीड़ जुटाने के लिए जिले की 150 प्राइवेट बसें बुक होने से सवारियों को सिर्फ यूपी- हरियाणा रोडवेज बसों पर निर्भर रहना पड़ेगा। प्राइवेट बसों के अभाव में सवारियां रविवार को पैदल हो जाएगी।
रविवार को भैंसवाल- गोहरनी गांव के जंगल में पुलिस लाइन का शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री की सभा के लिए भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन द्वारा 150 प्राइवेट बसों, मिनी बसों को अधिग्रहीत किया गया है। मुख्यमंत्री की सभा के लिए प्राइवेट बसों के अधिग्रहीत किए जाने के बाद रविवार को मुजफ्फरनगर- शामली, कैराना, बिडौली -ऊन मार्ग, बुढ़ाना-शामली मार्ग, शामली भौराकलां, सिसौली मार्ग, शामली- लोनी मार्ग पर बसों की संख्या कम हो जाने से यात्रियों को असुविधा होगी। मुुजफ्फरनगर- शामली, कैराना बिडौली मार्ग के प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के मुुजफ्फरनगर- शामली, कैराना बिडौली मार्ग की 84 और शामली- भौराकलां सिसौली मार्ग की 32 बसों में 15 प्राइवेट बसों, शामली- लोनी मार्ग की 49 बसों को प्रशासन ने अधिग्रहीत कियाहै। एआरटीओ मुंशीलाल ने भी इसकी पुष्टि ही है। शामली रोडवेज बस अड्डे के केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि यूपी रोडवेज के मार्गों पर संचालित होने वाली यूपी रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
सवारियों की उपलब्धता से रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा
शामली। उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से प्राइवेट बसों के अधिग्रहीत किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है। प्राइवेट बसों की कमी होने से सवारियों की उपलब्धता को देखते हुए यूपी रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा- मनोज वाजपेयी एआरएम उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली।