फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hariyali Teej celebrated at home, competitions held online

घरों में पर ही मनाई गई हरियाली तीज, जूम एप पर हुई प्रतियोगिताएं

Fri, 24 Jul 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej celebrated at home, competitions held online
शामली में हरियाली तीज पर झुला झुलती महिलाऐ - फोटो : SHAMLI
घरों में पर ही मनाई गई हरियाली तीज, ऑनलाइन हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण काल में हरियाली तीज का त्योहार घरों में ही मनाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। महिला संगठनों और संस्थाओं ने ऑनलाइन जूम एप पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। लायनेस क्लब शामली दोआब द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में डा. छवि संगल को तीज क्वीन चुना गया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में कविता संगल प्रथम रही।
बृहस्पतिवार को जिले में हरियाली तीज का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने घरों में ही रहकर झूला डाला और मेहंदी लगाई। शिवगंज मंडी में वीना अग्रवाल को उसकी पुत्रवधू लविका अग्रवाल ने परंपरा के अनुसार बायना दिया। स्नेहा वर्मा ने घर पर ही मेहंदी रचाई और त्योहार मनाया। लायनेस क्लब शामली दोआब द्वारा तीज महोत्सव पर कहीं सामूहिक रूप से एकत्रित होकर कार्यक्रम नहीं हुआ। क्लब की तरफ से तीज महोत्सव कार्यक्रम को जूम एप पर अपने-अपने घरों से ही शामिल होकर मनाया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब कमला कालोनी निवासी डा. छवि संगल को मिला, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में नया बाजार निवासी कविता संगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर लायनेस चेयरपर्सन मीनू संगल, क्लब अध्यक्ष रश्मि गर्ग, सचिव स्नेहा गर्ग ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन सीमा गर्ग, जोन चेयरपर्सन अनीता बंसल, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मधु अग्रवाल, कल्पना संगल, भावना सैनी, शिखा गोयल, श्वेता गोयल आदि शामिल हुए। इसके अलावा मोहल्ला कृष्णा नगर में रेशू के आवास पर घर पर झूला डालकर तीज का त्योहर मनाया। इस दौरान सुनीता, सीमा, शिमला, संतोष, बबली, भाना और डिंपल आदि महिलाएं मौजूद रही। मोहल्ला रेलपार में रीतू जैन ने भी घर पर झूला डालकर तीज का त्योहार मनाया।
विज्ञापन

--
हरियाली तीज पर हनुमान धाम अग्रसेन बरात घर रहा सूना
शामली। हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बरात घर में हरियाली तीज पर पिछले करीब दो दशक से लगातार कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। मंदिर समिति की तरफ से यहां पर मेहंदी प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण प्रतियोगिता, साड़ी प्रतियोगिताएं होती थी। महिलाएं झूला भी झूलती थी। शहर और आसपास के देेहात से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे कार्यक्रम में भाग लेते थे। यहां दुकानें सजतीं थीं, मेला लगता था। देर रात तक कार्यक्रम चलता था, लेकिन इस बार यहां कोई कार्यक्रम नहीं हुआ और अग्रसेन बरात घर सूना पड़ा रहा।

शामली में  हरियाली तीज पर झुला झुलती महिलाऐ

शामली में हरियाली तीज पर झुला झुलती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

हरियाली तीज पर शामली में कोरोना से संबंधित स्लोगन मेहंदी से हाथों पर लिखकर जागरूक करती किशोरी।

हरियाली तीज पर शामली में कोरोना से संबंधित स्लोगन मेहंदी से हाथों पर लिखकर जागरूक करती किशोरी।- फोटो : SHAMLI

हरियाली तीज पर शामली में हाथों में रची मेहंदी दिखाती युवती।

हरियाली तीज पर शामली में हाथों में रची मेहंदी दिखाती युवती।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed