फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hardoi Police collects criminal record of gangster accused

UP: हरदोई पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड जुटाया, कई मामलों में है वांछित

Sun, 28 Aug 2022 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi Police collects criminal record of gangster accused
उत्तर प्रदेश के शामली में हरदोई जिले की पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर कैराना निवासी गैंगेस्टर का आपराधिक रिकॉर्ड जुटाया है। हरदोई का गैंगेस्टर कैराना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन


रविवार को हरदोई जिले के थाना संडीला से पुलिस टीम स्थानीय कोतवाली में पहुंची। कैराना नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी मोहसिन ने जिला हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र में गैंग बनाकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके चलते उसके विरुद्ध 2019 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


टीम ने कोतवाली पुलिस से गैंगेस्टर के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगी, जिस पर पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान पता चला कि गैंगेस्टर मोहसिन के विरुद्ध कोतवाली में भी कई मुकदमे दर्ज है। वह यहां हिस्ट्रीशीटर भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed