फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Har Har Mahadev's cheers resonated in the pagodas

सावन का तीसरा सोमवार: शिवालयों में बोल बम, बम-बम, हर महादेव के जयघोष गूंजा

Mon, 01 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev's cheers resonated in the pagodas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवालयों में बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय का जयघोष गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करके मन्नतें मांगीं और उपवास रखा।
सावन के तीसरे सोमवार को सुबह चार बजे से शहर के शिव चौक, हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित सदा शिवमंदिर, श्री शिवदुर्गा मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला, शिव मंदिर, शहर के बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड सतीवाला वाला मंदिर, मोहल्ला बनखंडी में महादेव मंदिर, माजरा स्थित भाकू वाला शिव मंदिर, मोहल्ला शिवगंज में शिव मंदिर, मंडी जवाहर गंज में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी ठाकुरद्वारा शिव मंदिर, अजुध्या चौक पर खारी कुई वाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भगवान आशुतोष की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के ज्योर्तिलिंग का दूध, दही, चीनी, गंगाजल से जलाभिषेक किया। बेल पत्र और पुष्प अर्पित किए। शिव परिवार के सम्मुख देशी घी का दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना करके घर परिवार की सुख- शांति और समृद्धि की मन्नतें मांगी। शहर के शिवालयों में जयघोष गूंज उठा। शहर के शिवचौक, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर और करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर और हनुमान धाम स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करके मन्नतें मांगीं।श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed