फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Magisterial inquiry begins into two sharpshooters killed in encounter

Shamli News: मुठभेड़ में मारे गए दो शार्प शूटरों की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Wed, 16 Sep 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 16 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry begins into two sharpshooters killed in encounter
शामली। 31 अगस्त को थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और अंकित हत्याकांड के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुमित और मोहित की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच एसडीएम सदर करेंगे।
विज्ञापन

26 अगस्त को शहर के नाला पटरी के पास हरियाणवी गायक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को सोनीपत के शार्प शूटर और एक-एक लाख रुपये के इनामी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन

डीएम आलोक यादव ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो वह 14 अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उप जिलाधिकारी (सदर), शामली में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनामी शूटरों की तलाश में करनाल और दिल्ली में दबिश : हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधु की तलाश में पुलिस ने करनाल और दिल्ली समेत कई स्थानों पर दबिश दी। एसओजी और सर्विलांस समेत पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed