{"_id":"63f373628deca5f1a40edfd3","slug":"happy-family-day-in-the-district-today-shamli-news-c-14-1-126124-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: जिले में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: जिले में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन आज
Mon, 20 Feb 2023 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 20 Feb 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
- दंपती को परिवार नियोजन के प्रति किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें इच्छुक दंपती को परिवार नियोजन के साधन मुहैया कराए जाएंगे और उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर तीन विशेष समूह (हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाएं, नवविवाहित दंपती, जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं) वाले लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की सुविधा सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक दंपती को परिवार नियोजन के विषय में विचार-विमर्श करके ही अपना परिवार आगे बढ़ाना चाहिए। इससे परिवार खुशहाल होगा।
एसीएमओ व परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बच्चों के जन्म में तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। खुशहाल परिवार दिवस पर लाभार्थियों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधन को अपनाने के लिए जागरूक व प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।