{"_id":"5a4bc5fc4f1c1b5c248b5f01","slug":"happy-birthday-to-shakambhari-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया मां शाकंभरी का जन्मोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया मां शाकंभरी का जन्मोत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
मां शाकंभरी जयंती पर आट्ठेवाला मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में मां शाकंभरी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर से लेकर देहात के कई मंदिरों में हवन पूजन हुआ और भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को शामली में सब्जी मंडी स्थित आट्ठेवाला मंदिर में सुबह हवन और पूजन हुआ। प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा गउशाला रोड स्थित माता मंदिर, टंकी रोड स्थित मंदिर तथा अन्य कई मंदिरों में भी पूजन और भंडारों का आयोजन किया गया। शाम को भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा हनुमान धाम से मां शाकंभरी देवी मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बस भी रवाना हुई। उधर, मां शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर गांव गढ़ी हसनपुर स्थित दुर्गा मंदिर और चौसाना के शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारों में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी श्रमदान दिया। चौसाना में भंडारे के दौरान अजेश मित्तल, अन्नू, संदीप, पप्पू, अनुभव गर्ग, पीयूष, राहुल, अर्चित, हार्दिक, मुन्ना, मुकेश कुमार, नाथीराम का सहयोग रहा। वहीं, गढ़ी हसनपुर में रवि, अमित, विशाल, मुकेश धीमान, राजेश, मनीष उर्फ कालू और सोमपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
मां शाकंभरी दर्शन के लिए बस रवाना
शामली।
मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से मां के दर्शन के लिए मंगलवार को बस रवाना हुई। बस को दोहपर 12 बजे हनुमान धाम चौक से बसपा नगराध्यक्ष श्रीपाल गोयल और समिति अध्यक्षा अनिल कुमार बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संदीप कुमार, सुनील कुमार, राकेश गर्ग, महेश गर्ग, विरेंद्र, पवन गोयल, रेखा गोयल, प्रवीण बंसल, नरेंद्र गोयल, साधना, दुर्गेश और शिवकुमार तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन