फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hang the culprits of hyderabad

हैदराबाद के दोषियों को फांसी दो

Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hang the culprits of hyderabad
हैदराबाद के दोषियों को फांसी दो
विज्ञापन

शामली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप के बाद हत्या से सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों में गुस्सा है। बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों का पुतला फूंका। बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने शिवमूर्ति पर दोषियों को पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, मंडल सहप्रभारी अनुज राणा, सोनू चावला, अमित राणा, मनोज शर्मा, सुनील चदेलिया टिंकू गोस्वामी, सुमित पारचा, गौरव गुप्ता, सोनू प्रजापति, मनोज कुमार, सोमसिंह,देवेंद्र कुमार, सुबोध कश्यप, रोहित चौहान, अमन कश्यप, आकाश कश्यप, रवि, वासु जिंदल मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला
शामली। हैदराबाद कांड के विरोध में जिला- शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। शहर के सुुभाष चौक पर हैदराबाद की वेटनरी महिला चिकित्सक की हत्या पर रोष जताया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समुख दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, धीरज उपाध्याय, धर्मेंद्र कांबोज, रियासत, प्रदीप राठी, निन्ना अंसारी, पंकज शर्मा,रामपाल पांचाल, सुंदर सैनी श्याम सैनी, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed