{"_id":"677c1e70ec56f95b000b91ce","slug":"half-the-citys-supply-stopped-for-12-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-134758-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आधे शहर की आपूर्ति 12 घंटे तक ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आधे शहर की आपूर्ति 12 घंटे तक ठप
Mon, 06 Jan 2025 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
शामली बिजली घर में विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी ।
शामली। रविवार की रात फाल्ट के कारण आधे शहर की आपूर्ति करीब 12 घंटे तक गुल रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर को पेयजलापूर्ति नहीं मिल सकी। सुबह सबेरे लोगों को ठंड में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। नगर पालिका ने भी लोगों को पेयजलापूर्ति की कोई सुध नहीं ली।
रविवार रात शहर के काकानगर और अन्य क्षेत्रों में अचानक ही बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया। सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे मगर समस्या को दूर नहीं कर सके। नतीजन काका नगर, गुजरातियान मोहल्ला, एमएसके रोड, विजय चोक, झिंझाना रोड, अटल विहार काॅलोनी, पंसरियान मोहल्ला, चरण सिंह कॉलोनी की आपूर्ति करीब 12 घंटे तक गुल रही।
सुबह एमएसके रोड पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से बक्शे में भी फाल्ट आ गया। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लाइन में आए फाल्ट को दूर किया तक कहीं जाकर आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोहा व्यापारी जहां उद्योग नहीं चला सके, वहीं पेयजल समस्या से भी दो चार होना पड़ा। बीएसए कार्यालय में भी बिजली नहीं होने के कारण कर्मचारी काम नहीं कर सके।
n छह बिजलीघरों की सात घंटे बाधित रही बिजली : झिंझाना। सोमवार को केरटू बिजलीघर में खराबी के कारण झिंझाना, झिंझाना देहात, मंसूरा, अब्दान नगर, केरटू, कमालपुर सहित छह बिजलीघरों की सप्लाई सुबह 11 बजे से 7 घंटे तक ठप रही।
किसानों को पानी तथा चारा काटने में परेशानी हुई। अवर अभियंता सुरजीत सिंह ने बताया कि केरटू बिजली घर में खराबी के चलते झिंझाना के बिजलीघर का शटडाउन लिया गया था।