फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Half of the 102 ambulances in the district were overage

Shamli News: जिले में 102 एंबुलेंस की आधी गाड़ी हुई ओवरएज

Thu, 11 May 2023 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Half of the 102 ambulances in the district were overage
- निर्धारित मानक तीन लाख को पार कर पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी एंबुलेंस
विज्ञापन

- 102 एंबुलेंस की जिले में चल रही 15 गाड़ी, सात हुई ओवरएज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में चल रही 102 एंबुलेंस की सात गाड़ी ओवरएज हो चुकी है। ये गाड़ियां निर्धारित मानक तीन लाख किलोमीटर को पार कर पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है। विभाग की तरफ से पुरानी हो चुकी गाड़ियों को बदलने की मांग शासन से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक गाड़ियों को नहीं बदला गया है।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन स्तर से 102 और 108 एंबुलेंस चलाई जा रही है। इन एंबुलेंस में मरीजों के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में 102 की 15 गाड़ियां और 108 की 11 गाड़ियां चल रही है। 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा के लिए है जबकि 102 एंबुलेंस सेवा में तीन से नौ माह तक गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव, प्रसव के बाद एक माह तक महिला को घर से अस्पताल लाना व फिर घर छोड़ना, दो साल तक के बच्चों को उपचार व टीकाकरण कराने के लिए घर से अस्पताल और अस्पताल से घर छोड़ने की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन

102 एंबुलेंस की बात करें तो कुल 15 गाड़ियों में सात गाड़ी ऐसी हैं जो ओवर एज हो चुकी है यानि गाड़ियों का मानक तीन लाख किलोमीटर दूरी करने के बाद मानक को पार कर चुकी हैं। एंबुलेंस संचालन के लिए तीन लाख किलोमीटर से ज्यादा पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है। गाड़ी पुरानी होने के कारण बार-बार तकनीकी खराबी आने से एंबुलेंस सेवा प्रभावित होती है। इस संबंध में एंबुलेंस सेवा के सहायक जिला प्रभारी अमित बालियान का कहना है कि 102 एंबुलेंस की 15 गाड़ियां चल रही हैं, जिनमें छह-सात गाड़ियां निर्धारित मानक से ज्यादा किलोमीटर चल चुकी है। ओवरएज हो चुकी इन गाड़ियों के संबंध शासन को पत्राचार कर अवगत कराया जा चुका है। अगले महीने तक इनके स्थान पर नई गाड़ियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ वर्कशॉप में होती है एंबुलेंस की मरम्मत
शामली। एंबुलेंस सेवा के सहायक जिला प्रभारी अमित बालियान ने बताया 102 या 108 एंबुलेंस में जब भी कोई समस्या या तकनीकी खराबी आती है तो उसे मरम्मत के लिए मेरठ वर्कशॉप भेजा जाता है। जब तक गाड़ी ठीक होकर आती है, तो आसपास के जिले में चलने वाली रिजर्व एंबुलेंस को मंगाया जाता है, ताकि एंबुलेंस सेवा प्रभावित न हो सके।
ब्लाकवार उपलब्ध रहती है एंबुलेंस
ब्लाक - 102 एंबुलेंस - 108 एंबुलेंस
शामली - 4 - 3
थानाभवन - 3 - 2
झिंझाना - 3 - 2
कैराना - 2 - 2
कांधला - 3 - 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed