{"_id":"689e395f2da4981bcd01b779","slug":"half-burnt-body-of-a-teenager-missing-for-three-days-found-in-a-canal-shamli-news-c-26-1-sal1002-147699-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन दिन से लापता किशोरी का अधजला शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन दिन से लापता किशोरी का अधजला शव नहर में मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। गांव रामपुर खेड़ी निवासी तीन दिन पूर्व घर से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी गुड़िया का शव पूर्वी यमुना नहर से बरामद हुआ है। शव का कुछ हिस्सा जला हुआ मिला है, जिससे उसकी हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव दो दिन पुराना लग रहा है।
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थानाक्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी से 12 अगस्त की सुबह किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। किशोरी के भाई कपिल ने थाना कांधला पर उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी।
पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि भारसी गेट के निकट पूर्वी यमुना नहर में एक किशोरी का शव झाड़ियों में अटका हुआ है। सूचना पर कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान लापता किशोरी के रूप में की। एएसपी संतोष कुमार सिंह और सीओ कैराना श्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। एएसपी ने बताया कि किशोरी का शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। किशोरी का शव कुछ हिस्सा जला हुआ है। इससे उसकी हत्या कर नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले में जांच कर किशोरी की हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारणों का पता चल सकेगा।