फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   had spread its net a day earlier

एक दिन पहले ही फैला दिया था जाल

Sun, 25 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
had spread its net a day earlier
एक दिन पहले ही फैला दिया था अपना जाल
विज्ञापन

शामली। जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस की टीम ने कांधला के इजहार को पकड़ने के लिए एक दिन पेहले से ही जिले में पहुंचकर अपना जाल फैला दिया था। टीम ने आरोपी युवक की लोकेशन ट्रेस करने के बाद से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पकड़े गए युवक के संपर्क में रहने वाले नजदीकी लोगों की भी गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस की टीम ने शनिवार को कांधला निवासी इजहार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। टीम ने इजहार के खिलाफ जम्मू जिले के थाना गंग्याल में गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित होना बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस की टीम पहले दिन शाम को जिले में पहुंच गई थी। उसने इजहार को पकड़ने के लिए अपना जाल फैैला दिया था।
विज्ञापन

उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल की गई और उसकी लोकेशन ट्रेस कर शनिवार को कांधला से शामली पहुंचने पर उसे टीम ने दबोच लिया। टीम ने उसकी गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड शामली से किया जाना बताया है। पकड़े गए युवक के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी एटीएस और पुलिस टीम गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि टीम के आने की जानकारी उन्हें शनिवार सुबह ही मिली थी। इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि कांधला का युवक जम्मू के थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उसी मामले में उसको गिरफ्तार कर टीम अपने साथ ले गई। इस मामले में जो भी कार्रवाई होनी है, वह जम्मू पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed