फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Had I worn a helmet, Joginder's life would have been saved.

नहीं था हेलमेट सिर पर, धन भी गया और जान भी चली गई

Thu, 13 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Had I worn a helmet, Joginder's life would have been saved.
हेलमेट पहने होता तो बच जाती जोगिंद्र की जान
विज्ञापन

शामली, कैराना। एक सप्ताह पहले शामली रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका छह दिन तक उपचार चला। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्राम अलीपुर निवासी 40 वर्षीय जोगिंद्र की बाइक में पांच अक्तूबर को शामली रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। सिर पर हेलमेट नहीं होने के कारण जोगिंद्र के सिर में गहरी चोट आई थी। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल जोगिंद्र को शामली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। जहां से उसे डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में जोगिंद्र आईसीयू में भर्ती था। सोमवार को उपचार के दौरान जोगिंद्र की मौत हो गई। मेरठ में पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव अलीपुर लाया गया। जहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जोगिंद्र से पारिवारिक भाई ओमवीर ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने भी कहा कि अगर इसके सिर पर हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती। छह दिन के अंदर जोगिंद्र के उपचार में करीब साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हो गए। जोगिंद्र की केवल एक बेटी है, जिसकी उसे शादी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed