{"_id":"5c7d6090bdec22143d395e4b","slug":"haadso-me-kaavariye-ghaayal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में कांवड़िया समेत आठ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में कांवड़िया समेत आठ घायल
Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में हरियाणा निवासी एक कांवड़िया समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे दो को गंभीर हालत में बाहर के लिए रेफर कर दिया गया।
हरियाणा के पानीपत निवासी डाक कांवड़िया संदीप बाइक से गंगाजल लेकर पानीपत जा रहा था। पानीपत बाईपास पर विपरित दिशा से आ रही बस ने बाइक में साइड मार दी। जिससे संदीप घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और बस को कब्जे में ले लिया। वहीं, दूसरे मामले में हरियाणा के सनोली निवासी सुमित कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी अपने भांजी शिवानी, सभ्यता और भांजे शिवम के साथ बाइक से कांधला के गांव जसाला में आयोजित बरसी मेले में आ रहा था। अलीपुर रोड पर रजबहे की पुलिया के पास कैराना की और से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुमित और उसके भांजे और भांजी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, जहानपुरा निवासी मेहराब अपने चचेरे भाई तालिम और उसकी पत्नी दिलशाना के साथ बाइक से गांव बराला से जा रहे थे। शामली बाईपास पर विपरीत दिशा से जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और कार को कब्जे में ले लिया। वहीं अस्पताल में गंभीर हालत के चलते मेहराब और तालिम को रेफर कर दिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।