फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gurjar Soma girl hurt from massacre

गुर्जर समाज छात्रा हत्याकांड से आहत

Wed, 27 Dec 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 27 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gurjar Soma girl hurt from massacre
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। गुर्जर समाज की पंचायत में वक्ताओं ने छात्रा सोनी की हत्या को जिले के लिए शर्मनाक घटना करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि  हत्यारोपी को फांसी की सजा होनी चाहिए। पीड़ित परिवार के हक की लड़ाई में भी गुर्जर समाज पूरा साथ देगा। वहीं, सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने घटना को  दुखद बताया।
विज्ञापन


13 दिसंबर को गांव गढ़ी श्याम निवासी कक्षा 12 वीं की छात्रा सोनी कश्यप की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में गांव के ही अमरपाल उर्फ पाल्ला को अगले ही दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में हत्यारोपियों पर रासुका लगाने तथा पीड़ित परिवार की मदद की मांग की गई थी। वहीं, लोगों ने गुर्जर समाज के नेताओं पर भी पीड़ित परिवार की खिलाफत करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बुधवार को गांव गढ़ी श्याम में प्राथमिक विद्यालय के पास गुर्जर समाज की पंचायत हुई। पंचायत में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि घटना हम सभी के लिए निंदनीय है। छात्रा की हत्या से कश्यप समाज ही नहीं, बल्कि गुर्जर और सभी समाजों के लोग शोक में डूबे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 40 वर्षों की राजनीति में कभी भी किसी संप्रदाय या जाति का आपसी विवाद नहीं होने दिया, लेकिन छात्रा हत्याकांड को लेकर कुछ बाहरी लोगों ने दोनों समाज के लोगों में खाई पैदा करने का प्रयास किया। गुर्जर समाज पीड़ित परिवार के हक की लड़ाई शामली से लेकर दिल्ली तक लड़ेगा, ताकि परिवार को आर्थिक व न्यायिक मदद मिल सके।

वहीं, रालोद नेता अनिल कुमार चौहान ने कहा कि घटना दुखद है, गुर्जर समाज पीड़ित परिवार के साथ है। हत्यारोपी को फांसी की सजा की मांग करते हैं। साथ ही निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। प्रधान राजपाल डूंडखेड़ा, प्रधान संजीव गंगेरू, प्रधान श्रवण इस्सोपुरटील, मैनपाल रसूलपुर सहित अन्य लोगों ने भी छात्रा सोनी की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए घटना की निंदा की।

अमरपाल ने समाज व परिवार को शर्मसार किया, लेकिन गुर्जर समाज को आरोपी अमरपाल से कोई सहानुभूति नहीं है। समाज के लोग आरोपी को फांसी की मांग करते है। इसके साथ ही पंचायत के माध्यम से पीड़ित परिवार व पुलिस प्रशासन से निर्दोष लोगों के बचाव पर विचार करने अपील की गई। अध्यक्षता जगरोशन प्रधान गंदराऊ और संचालन सुरेंद्र सिंह ने किया। इसके बाद दो मिनट को मौन धारण कर पंचायत का समापन हुआ। इस दौरान हरिमोहन, राजेश, सतीश , बिजेंद्र सिंह, प्रिंस, रणबीर सिंह, ईश्वर, बलजीत सहित आसपास गांवों से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 नशाखोरी पर रोक लगाने का मुद्दा भी उठा
कांधला। गांव गढ़ी श्याम में नशाखोरी पर रोक लगाए जाने का मुद्दा भी पंचायत के दौरान उठाया गया। लोगों का कहना था कि पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान दे। गांव में नशाखोरी बंद हो, नवयुवक इसकी लत में पड़ने के बाद अपने रास्ते से भटककर अपराध की दुनिया में कदम रख रहा है।

पीड़ित परिवार को 25 लाख सहायता दिलाएं
शामली। भारतीय कश्यप जनचेतना मंच ने छात्रा सोनी के परिजनों को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने और हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। बुधवार को भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप के कार्यालय पर बैठक हुई। उसमें लोगों ने कहा कि गांव गढ़ी श्याम निवासी छात्रा सोनी कश्यप की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जानी चाहिए।


साथ ही पूर्व में हुई छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई न करने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता, सोनी को वीरता पुरस्कार दिलाने, मुख्यमंत्री को पीड़िता के घर पहुंचकर संवेदना जताने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने और  पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान निर्णय लिया कि यदि कश्यप समाज की अनदेखी की जाती है, तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान आयोजित बैठक में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में चुन्नू कश्यप, राजेंद्र कश्यप, नरेश कश्यप, नीटू कश्यप, लोकेश कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, विकास कश्यप, चंद्रपाल, रणपाल, रोशन, अरविंद कश्यप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed