{"_id":"58b5c4824f1c1b3f06831085","slug":"gujarat-will-be-40-head","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुजरात जाएंगी 40 प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात जाएंगी 40 प्रधान
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित प्रधानों के सेमिनार में जिले की 40 महिला निर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा। महिला प्रधानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम सुजीत कुमार ने महिला ग्राम प्रधानों की बैठक लेकर अवगत कराया कि गुजरात के गांधीनगर में देशभर की महिला प्रधानों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर आमंत्रित किया गया है। जिसमें शामली जिले की 40 महिला ग्राम प्रधानों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले सेमीनार में भेजा जाएगा। महिला प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल को आगामी छह मार्च तक गुजरात के गांधीनगर पहुंचना आवश्यक है।
सात मार्च को महिला प्रधानों को गुजरात में महिला सशक्तिकरण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी देकर विकास कार्यों एवं महिला प्रधानों की सहभागिता का स्थलीय मौका मुआयना कराया जाएगा। उन्होंने प्रधान पतियों से कहा कि निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान ही सम्मेलन में राज्य सरकार के खर्च पर भाग ले सकेंगी। प्रधान के पति गुजरात में अपने खर्चे से जा सकते हैं।
विज्ञापन
पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल एडीओ पंचायत बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के राज्य समन्वयक संजय शुक्ला, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सचिन वर्मा, ग्राम प्रधान शकीला बधुपुरा, ग्राम प्रधान कसेरवा कलां शिखा, मवी प्रधान नसीमा, बुटराडा प्रधान शहनाज, भाजू प्रधान बेबी, प्रेरक अंजू शर्मा, आदमपुर प्रधान चंद्रकला लक्ष्मी शमशीदा खेड़ा कुरतान, उर्मिला हरसाना, संयोगिता बरला जट मौजूद रहे।