फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gujarat's cloth merchant grabbed five and a half lakhs

गुजरात के कपड़ा व्यापारी के सवा पांच लाख हड़पे

Sun, 31 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gujarat's cloth merchant grabbed five and a half lakhs
कैराना। गुजरात के कपड़ा व्यापारी से कपड़ा खरीदकर एक व्यक्ति ने करीब सवा पांच लाख रुपये हड़प लिए। रकम मांगने पर आरोपी के भाई ने व्यापारी को धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांधला के मूल निवासी मोहल्ला जावेद ने कोतवाली कैराना में बताया कि वह वर्तमान में गुजरात के सूरत के फ्लैट नंबर-104 पामजुमेरिया सोसायटी में रहता है। वह सूरत में कपड़े की फर्म चलाता है। उसके शोरूम से कैराना के मोहल्ला दबारखुर्द रेतावाला निवासी व्यक्ति ने करीब सवा पांच लाख रुपये का कपड़ा उधार खरीदा था। जिस पर खरीदार ने उसे तीन चेक दिए थे, लेकिन तीनों चेक बाउंस हो गए। जब उसने रकम मांगी तो आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 25 जुलाई की शाम करीब चार बजे वह आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी के भाई ने उससे अभद्रता की तथा रुपये देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed