{"_id":"669048fb32e95c8dd10590d9","slug":"gst-and-weapon-holders-are-also-taking-ration-from-the-poor-investigation-revealed-shamli-news-c-26-1-sal1002-124280-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जीएसटी और शस्त्रधारक भी ले रहे गरीबों का राशन, जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जीएसटी और शस्त्रधारक भी ले रहे गरीबों का राशन, जांच में खुलासा
Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
शामली। इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर कुछ ओर कि जिले में मुफ्त राशन कार्ड योजना का लाभ अपात्र भी ले रहे हैं। जीएसटी से लेकर शस्त्रधारक और मरने वालों के नाम से भी जिले में मुफ्त का राशन लिया जा रहा था। राशनकार्ड धारकों की बायोमेट्रिक केवाईसी से इसका खुलासा हुआ है। यहीं नहीं ऐसी युवतियां जिनकी शादी हो चुकी हैं, उनके नाम से भी राशन लिया जा रहा है। इस तरह के मामलों की बानगी...
केस-1
शामली के राशन कार्ड धारक रवि कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से पांच हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। 15 प्रतिशत कार्डों की ही अभी ई-केवाईसी हो पाई है। ई-केवाईसी के दौरान पता चला है कि 15 लोग ऐसे भी हैं, जो मरने वालों के नाम से राशन ले रहे थे। वहीं, जीएसटी और शस्त्र धारकों के भी राशन लेने का पता चला है। हालांकि, अभी जांच भी की जा रही है।
केस-2
सोंटा गांव के रहने वाले राशन डीलर खुर्शीद का कहना है कि उनके यहां पर अभी तक 200 से अधिक की ई केवाईसी की गई है। सात ऐसे मिले हैं, जो जीएसटी धारक से लेकर मरने वालों के नाम का राशन ले रहे थे। कुछ चार पहिया रखने वाले मालिक भी शामिल है। जबकि इनके नाम राशन कार्ड में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
केस-3
बंतीखेड़ा गांव के राशन डीलर अर्जुन ने बताया कि उनके यहां पर नौ हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। 15 से लेकर बीस लोग ई केवाईसी के दौरान ऐसे मिले, जो मरने वालों के नाम से राशन ले रहे थे। इनमें जीएसटी और संपन्न लोग भी शामिल है। ब्योरा जल्द आपूर्ति विभाग को भेजा जाएगा।
ये आंकड़े जिले के सिर्फ तीन राशन डीलरों के हैं। यही स्थिति जिलेभर में 1200 राशन डीलरों के सत्यापन के दौरान देखने को मिली है।
फैक्ट फाइल....
जिले में टोटल राशन कार्ड धारकों की संख्या : 219092
जिले में राशन कार्डों में यूनिट : 962397
अभी तक जिले में हुई ई-केवाईसी : 175697
अभी तक हुई केवाईसी : 19 प्रतिशत
30 जुलाई तक हर हाल में करा लें ई-केवाईसी
जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि सभी राशन कार्ड धारक 30 जुलाई तक अपना ई-केवाईसी जरूर करा लें। परिवार के सभी सदस्यों का ई केवाईसी कराना जरूरी है। ई केवाईसी राशन डीलर के यहां पर ही करानी होगी। किसी भी राशन डीलर के यहां पर ई केवाईसी कराई जा सकती है। ऐसा नहीं है कि जहां से हम राशन ले रहे हैं,वहीं पर ई केवाईसी कराना जरूरी होता है।
ई-केवाईसी के दौरान अपात्र लोग भी सामने आ रहे हैं। बायोमैट्रिक केवाईसी के माध्यम से 100 प्रतिशत पात्र उपभोक्ताओं का ही सत्यापन होगा। अपात्रों का नाम पूर्व में भी काटा जा चुका है। अपात्रों के स्थान पर पात्र लोगों के नाम राशन कार्ड में बढ़ाए जाएंगे। प्रयास है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए। ई-केवाईसी होने के बाद कोई भी गड़बड़ी नहीं कर सकेगी। पारदर्शिता और भी अधिक बढ़ेगी।
नरेंद्र प्रताप, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, शामली