{"_id":"5885033d4f1c1bc77cf00833","slug":"grp-will-also-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":" जीआरपी की भी लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी की भी लगेगी ड्यूटी
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
शामली। रेलवे के डीआईजी दलवीर सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जीआरपी की ड्यूटी लगाई जाएगी। चुनाव के लिए जीआरपी के सभी अनुभागों से फोर्स की उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के इनपुट मिलने से हाई अलर्ट कर दिया गया
है। गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेशनों- रेलवे लाइन, रेलवे पुल, मालगोदाम आदि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
रविवार को रेलवे के डीआईजी ने फोन पर बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जीआरपी के सभी अनुभाग से फोर्स जिलों में भेजा जाएगा। जीआरपी अनुभाग के एसपी, सीओ को यह भी निर्देश दिए हैं कि जीआरपी, आरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त रूप से टीम बनाकर ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाएं। उनका कहना है आतंकी संगठनों पर इनपुट मिले हैं, जिसके आधार पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
जीआरपी के थानाप्रभारी आशुतोष कुमार का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर जीआरपी अनुभाग के आदेश प्राप्त हो गए हैं। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर आने जाने वाली ट्रेनों का 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सेक्शन इंजीनियर मनोज यादव ने बताया कि गैंगमैन की टीम के साथ रात्रि में रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कराई जा रही है। प्रत्येक दो किमी पर एक कर्मचारियों को लगाया गया है। पूरे ट्रैक पर 85 कर्मचारी लगाए गए हैं। गैंगमैन की टीम के साथ आरपीएफ की टीम रेलवे ट्रैक पर गश्त रही है।