फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   grooms girlfriend arrived at wedding venue and stopped the wedding

प्रेमिका ने बजाई दूल्हे की बैंड: मंडप पर पहुंचकर रुकवा दी शादी, लड़की वालों ने बरातियों तक को बनाया बंधक

Sun, 15 Feb 2026 10:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शामली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शामली) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 10:59 PM IST
सार

युवती के हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता, ताऊ और अन्य परिजनों के साथ युवती को भी बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि जब युवक का पहले से प्रेम संबंध था तो इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई।

विज्ञापन
grooms girlfriend arrived at wedding venue and stopped the wedding
प्रेमी की शादी में पहुंच गई प्रेमिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के शामिल स्थित जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र की एक युवती शनिवार शाम मंडप में पहुंच गई और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए जमकर हंगामा किया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत बरातियों और युवती को बंधक बना लिया। मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत बैठी, जिसमें दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पंचायत में शादी में हुए खर्च की भरपाई को लेकर सहमति बनी और दूल्हे पक्ष द्वारा 13 लाख रुपये देने के आश्वासन पर बरात को बंधनमुक्त किया गया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया।

विज्ञापन

बताया गया कि सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र निवासी युवक सब्जी की दुकान पर काम करता है। उसकी बरात शनिवार दोपहर जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। शाम करीब पांच बजे मंडप में फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी गंगोह क्षेत्र की ही एक युवती वहां पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। युवती का कहना था कि वह सहारनपुर की एक कंपनी में काम करती है और युवक के साथ चार साल से लिव-इन में रह रही है। यदि युवक की शादी किसी अन्य के साथ हुई तो वह जान दे देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता, ताऊ और अन्य परिजनों के साथ युवती को भी बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि जब युवक का पहले से प्रेम संबंध था तो इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। रातभर बरात और युवती गांव में ही बंधक रहे। रविवार सुबह गांव में दूल्हा, दुल्हन और युवती पक्ष के लोगों की पंचायत बैठी। पंचायत में दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार करते हुए शादी में खर्च हुए 14 लाख रुपये की मांग रखी। करीब छह घंटे चली पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष 13 लाख रुपये देने के लिए राजी हुआ। इसके बाद बरात को छोड़ा गया।

विज्ञापन

उधर, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जानकारी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सहारनपुर में युवती की सब्जी की दुकान है जहां पर दूल्हा बना युवक भी चार साल से काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed