फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Greetings of child scientists in school

बाल वैज्ञानिकों का स्कूल में अभिनंदन

Mon, 09 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Greetings of child scientists in school
शामली रॉक गोल्ड एकेडमी में सम्मानित छात्राएं व शिक्षिकाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रॉक गोल्ड एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नवीन आविष्कार का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। खुशी तायल का राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान कांग्रेस में चयन किया गया है। विद्यालय पहुंचने पर खुशी सहित अन्य बाल वैज्ञानिकों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर की आरपीएस एकेडमी के ग्रीन सिटी में 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आये हुए विभिन्न विद्यालयों के 276 बाल विज्ञानियों ने भाग लिया। विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने अपने-अपने नवीन आविष्कार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के द्वारा वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग के 42 बाल वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विज्ञान कांग्रेस के लिय चयनित किया गया। जिनमें से वरिष्ठ वर्ग में केवल 17 बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ। रॉक गोल्ड एकेडमी की कक्षा 11 की छात्रा खुशी तायल और सहभागी छात्रा आषु ने अपनी मार्गदर्शक सोनिया के निर्देशन में घरों से निकलने वाले बेकार समान टैट्रापेक, कार्डबोर्ड व प्लास्टिक का इस्तेमाल कर के घरों के लिए सस्ते फर्नीचर व टाइल्स का निर्माण करने की तकनीक प्रस्तुत की। 27 से 31 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम में होने वाली राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा खुशी, शिक्षिका सोनिया का विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के चेयरमैन सुनील गोयल, प्रधानाचार्या दीप्ति जैन व वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने छात्रा एवं शिक्षिका को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed