फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grand swearing-in of the Board of Trade will be held on May 15

15 मई को होगा व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण

Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Grand swearing-in of the Board of Trade will be held on May 15
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और संगठन का 24वां स्थापना दिवस समारोह 15 मई को मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के महाराजा अग्रसेन भवन में होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर संगठन महामंत्री अनुज गोयल के आवास पर हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि गत 10 अप्रैल को मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी निर्वाचित हुई थी। जिसका शपथ ग्रहण और संगठन का 24 वां स्थापना दिवस समारोह सभी जिलों के व्यापारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के सभी जिलों के व्यापारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कई कैबिनेट मंत्री और सांसद और विधायक मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में मंडल के जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह व नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सभी अतिथियों का और प्रदेश के व्यापारियों का नगर व जिला इकाई स्वागत करेगी। बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री सुभाष चंद्र धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजभूषण संगल, जिला महामंत्री राजेश सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, अरुण अग्रवाल, वैभव गोयल, शिवांक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed