फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grand procession taken out on Ravidas Jayanti in the district

Shamli News: जिले में रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 25 Feb 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Grand procession taken out on Ravidas Jayanti in the district
शामली। जिले भर में संत 647वीं रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर हवन-यज्ञ और गोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शामली और करमूखेड़ी गांव में शोभायात्रा बैंडबाजाें और सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का जगह- जगह पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के टंकी रोड स्थित श्री गुरु रविदास समाज कल्याण समिति की तरफ से संत शिरोमणि रविदास मंदिर में शनिवार को सुबह दस बजे हवन आयोजित किया गया। दोेेेेेेेेपहर दो बजे बाद संत रविदास की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ शामली नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने फीता काटकर किया गया। शोभायात्रा में लवकुश, मीरा, भीमराव आंबेडकर समेत सुंदर झांकियां बैंड बाजों के साथ मौजूद रही। टंकी रोड मंदिर से शुरू होकर धीमानपुरा से शिव चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, अजुध्या चौक से गुजरातियान, राजो मोहल्ला से गोशाला रोड, माजरा रोड होते मंदिर में समापन हुुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के प्रधान सतेंद्र कुमार, सचिव कंवरपाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सतेंद्र धीरयान, राजबहादुर, नरेंद्र कुमार का सहयोग रहा। कस्बा बनत में जलालपुर मार्ग पर श्री संत रविदास मंदिर में सुबह नौ बजे हवन आयोजित किया गया। हवन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने आहुति दी। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह फौजी, सितार सिंह, सुदरपाल, ज्ञानदास, देवी सिंह, सतेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा। करमूखेड़ी गांव में दिल्ली रोड पर रविदास मंदिर में जयंती समारोह में हवन आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया। बाद में संत रविदास की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजो और सुंदर झांकियां शामिल रही। इस मौके पर लोकेंद्र, सचिन, रोबिन, अनिल, मुकेश, वेदू, प्रेम सिंंह, संदीप, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed