फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Govind was killed by the father for talking to a teenage girl.

Shamli News: किशोरी से बात करने पर पिता ने की थी गोविंद की हत्या

Sun, 05 Jul 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Govind was killed by the father for talking to a teenage girl.
चौसाना के लक्ष्मीपुरा में छात्र की हत्या में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
चौसाना। गांव लक्ष्मीपुरा में दो माह पहले आईटीआई के छात्र गोविंद की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि छात्र गांव की किशोरी से बात करता था। इसके चलते किशोरी के पिता ने अपने पड़ोसी के साथ मिलकर छात्र की गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

झिंझाना थाने की चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में चार मई की रात को गोविंद घेर में सोया था। अगले दिन सुबह उसका शव कुएं में अधजली अवस्था में मिला था। गोविंद के पिता सुखवीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि गोविंद की हत्या में दो आरोपी राजवीर व जगपाल निवासी लक्ष्मीपुरा को गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि राजवीर की नाबालिग पुत्री से गोविंद बात करता था। गोविंद को समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। किशोरी पर साथ चलने के लिए गोविंद दबाव भी बना रहा था। जब इसकी जानकारी मिली तो वह अपने पड़ोसी जगपाल के साथ रात के समय घेर में पहुंचा और सोते हुए गोविंद का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ले जाकर कुएं में डाल दिया और उसे जला दिया था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले अन्य दो-तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे में ऑडियो क्लिप बनी अहम सुराग
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोविंद की हत्या के खुलासे में लगी पुलिस टीम को मोबाइल फोन में एक ऑडियो क्लिप मिली, जिसमें राजवीर किसी व्यक्ति से तमंचा मांगते हुए सुनाई दिया। इस आधार पर पुलिस ने राजवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिससे वारदात का खुलासा हुआ।

चौसाना के लक्ष्मीपुरा में छात्र की हत्या में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस

चौसाना के लक्ष्मीपुरा में छात्र की हत्या में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed