फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Governor of Gujarat knows the condition of Shamli

गुजरात के राज्यपाल ने जाना शामली का हाल

Tue, 24 Sep 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Governor of Gujarat knows the condition of Shamli
शामली रेलपार में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत सिंह का स्वागत करते डीएम एसपी व गणमान्य लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शामली में पहुंचकर शहर के बारे में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बातचीत कर शामली के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शहर के मोहल्ला रेलपार में लवराज सिंह उर्फ लोकेंद्र सिंह के यहां रिश्तेदारी में पहुंचे। वे करीब आधा घंटे तक रहे। बताया गया है कि राज्यपाल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में गए थे। वहां से लौटते समय वे शामली में रुके। उनके आने की सूचना पर डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार भी पहुंचे। राज्यपाल के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों, परिवार के लोगों से बातचीत की। इस दौरान सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, हरिओम पाठक, विशेष त्यागी, सतबीर सिंह, महाराज सिंह और सतबीर सिंह आदि के साथ उन्होंने बातचीत की।

पूर्व सभासद सुरेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि उनके परिवार में करीब दस साल से राज्यपाल के साथ रिश्तेदारी है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत आर्य समाज से जुड़े हुए होने के कारण रिश्तेदारी बनने से पहले भी वे शामली में आर्य समाज के कार्यक्रम में कई बार आ चुके हैं। सुरेंद्र आर्य के मुताबिक इस दौरान उन्होंने शहर में जाम व अन्य मामलों पर अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed