फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government to make sugarcane payment to farmers: Sudhir Panwar

सरकार किसानों का गन्ना भुगतान कराए : सुधीर पंवार

Wed, 08 Apr 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government to make sugarcane payment to farmers: Sudhir Panwar
शामली। सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सुधीर पंवार ने कहा कि लॉकडाउन का सबसे अधिक नुकसान सब्जी उगाने वाले किसानों को हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, लेकिन सब्जी, फल, अनाज की सप्लाई पहुंचाने के लिए किसान और मजदूर संक्रमण के खतरे की चुनौतियों के बीच में काम कर रहा है। सरकार ने लॉकडाउन में काम करने में होने वाले कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए डाक्टरों, पेरामेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों आदि के लिए 50 लाख बीमा की सुविधा दी है, लेकिन किसानों एवं खेतीहर मजदूरों को इसमें सम्मलित नहीं किया है। इसके अलावा किसानों के द्वारा क्रेडिट कार्ड पर लिए गए फसली ऋण के ब्याज में कोई छूट नहीं दी है। बेमौसम बरसात, ओले एवं आंधी से हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने क्रेडिट कार्ड पर लिए गए कर्ज पर ब्याज में छूट दी जाने की मांग की है। गन्ने का पेमेंट न होने के कारण किसान न तो बीज, खाद, दवाई एवं डीजल खरीद पा रहा है और न ही मजदूरों की मजदूरी का भुगतान कर पा रहा है। सरकार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान तुरंत कराने की व्यवस्था करे। जिससे वे गेहूं व अन्य रबी फसलों की कटाई एवं गन्ने की बुवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed