{"_id":"5fee1ee58ebc3e3b9121d48a","slug":"government-should-end-the-farmers-movement-shamli-news-mrt518311698","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मानकर आंदोलन समाप्त कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मानकर आंदोलन समाप्त कराए सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का आंदोलन समाप्त कराए सरकार
कांधला। गांव डांगरौल में आयोजित बैठक में किसानों की मांगें मानने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार वार्ता के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र जावला के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में भभीसा और हुरमजपुर के किसान शामिल हुए। मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में रालोद नेता डॉ विक्रांत जावला ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने जो पहल की है वह ठीक है, लेकिन अभी भी सरकार गोलमोल बात कर रही है। कृषि कानूूनों को लेकर स्पष्ट बातें सरकार और उनके मंत्रियों ने नहीं बताई है। सरकार को नए साल पर कोशिश करनी चाहिए थी कि किसानों की मांगें मानकर आंदोलन समाप्त कराया जाए। बैठक में विनोद कुमार, नीरज भभीसा, सोमी, दिनेश, उदय पाल, मदन, धर्मपाल, रामधन, चरण, भगत, छोटू, देवेंद्र, सेंसरपाल, अजीत, रविंद्र, विवेक ,जयकुमार, ओमबीर आदि मौजूद रहे।
भाकियू प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग
शामली। ब्राह्मण एकता महासभा ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन देकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि राकेश टिकैत ने ब्राह्मण समाज को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। ज्ञापन में राकेश टिकैत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रेमकिशोर कोठारी, अशोक वशिष्ठ, महीपाल शर्मा, वरुण शर्मा, विनोद अत्री आदि शामिल रहे।