फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government is insulting great men by cancelling holidays on their birth anniversaries: Kiran Pal

महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी रद्द कर अपमान कर रही सरकार : किरणपाल

Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Government is insulting great men by cancelling holidays on their birth anniversaries: Kiran Pal
शामली में माजरा रोड पर प्रेसवार्ता वार्ता करते एमएलसी किरण पाल कश्यप । संवाद
शामली। सपा के एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ने महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी रद्द कर उनका अपमान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी किरणपाल कश्यप ने माजरा रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आगामी पांच अप्रैल को श्री अखिल भारतीय महर्षि कश्यप विकास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महर्षि कश्यप व कालू बाबा जयंती हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर के चौधरी चरण सिंह बरातघर में सवेरे यज्ञ और उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा। भंडारे से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्ष 2013 में समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा था, जिसमें महर्षि कश्यप जयंती का अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने आते की महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी को रद्द कर दिया है, जिससे महापुरुषों का अपमान हुआ है। 13 साल बाद भाजपा शामली में पहली बार महर्षि कश्यप जयंती मनाने जा रही है, जिससे उनको अंदेशा है कि वह समाज में दो फाड़ करना चाहती है। वह पिछले लंबे समय से महापुरुषों की जयंती मनाते आ रहे हैं और कभी भी समाज के कार्यक्रम में पार्टी का झंडा नहीं लगाया। भाजपा महापुरुषों की जयंती पर भी राजनीति कर रही हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, भारत कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed