फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government is exploiting farmers: Rakesh Tikait

सरकार किसानों का शोषण कर रही : राकेश टिकैत

Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Government is exploiting farmers: Rakesh Tikait
ऊन--गांव पिंडोरा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम में बोलती नवनियुक्त महिला विंग की जिलाध
ऊन (शामली)। गांव पिंडोरा में भारतीय किसान यूनियन की नवनियुक्त महिला विंग की जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से संगठन को मजबूत बनाने तथा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की महिला विंग की जिलाध्यक्ष कविता चौधरी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब सरकार किसानों का शोषण कर रही है। विपक्ष मजबूत नहीं है। किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने जमीन अधिग्रहण, गन्ना भुगतान, भूमि अधिग्रहण, एमएसपी कानून सभी मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। कहा कि शामली जिले में तीनों चीनी मिल गन्ना भुगतान नहीं कर रहीं हैं। सभी कार्यकर्ता तीनों चीनी मिलों के खिलाफ आंदोलन करें। जब अन्य चीनी मिल भुगतान दे रहीं हैं तो शामली जिले की चीनी मिल भुगतान क्यों नहीं कर रहीं हैं। एमएसपी गारंटी कानून किसानों को चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 साल पुराने ट्रैक्टर, कार बचाने, बिजली, भूमि फसल आदि की लड़ाई के लिए सभी को संगठित रहना होगा तथा गांव-गांव में कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने संगठन के आपसी मतभेद को दूर करने के लिए एक कमेटी बनाने की बात कही तथा कार्यकर्ताओं को बिना पद के भी कार्य करने की नसीहत दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुधार के बारे में उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज न करें। टिकैत व खाप चौधरी को गांव के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह, हरवीर सिंह, रविंद्र सिंह ने पगड़ी भेंट की। नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष कविता चौधरी ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसे निर्वहन करने की कोशिश करेंगी।

सम्मान समारोह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ,बाबा श्याम सिंह, जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सुखबीर सिंह व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद ने किया। समारोह में मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह, सोनिया सैनी, धीरेंद्र लाठियान, बाबा श्याम सिंह, कपिल खाटियान,पूर्व प्रधान हरेंद्र चौधरी, बाबा शौकिन्दर सिंह आदि शामिल हुए।

ऊन--गांव पिंडोरा में भारतीय किसान यूनियन  के कार्यक्रम में  बोलती नवनियुक्त महिला विंग की जिलाध

ऊन--गांव पिंडोरा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम में बोलती नवनियुक्त महिला विंग की जिलाध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed