फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government departments are not taking interest, backward in target

सरकारी विभाग नहीं ले रहे रुचि, लक्ष्य में पिछड़े

Tue, 09 Jul 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government departments are not taking interest, backward in target
इंडिया पोस्ट पैमेन्टस बैक - फोटो : SHAMLI
शामली। समाज कल्याण विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों द्वारा रुचि नहीं लिए जाने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खोलने की योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पाई है। जिस कारण इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में लक्ष्य के अनुसार खातों संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ एक सितंबर 2018 में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हुए किया था। योजना के अंतर्गत घर बैठे उपभोक्ताओं को भुगतान की सुविधा दी जा रही है। बैंक खातों को संख्या बढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने प्रदेश के जिले के सभी समाज कल्याण विभाग अधिकारियों डीएम को सभी योजनाओं, पेंशनरों, छात्रवृत्ति व महिला उत्पीड़न की शिकार महिलाओं की आने वाली धनराशि के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खोले के निर्देश दिए गए थे। विभागों के अफसरों की लापरवाही से योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी अंकुर खैवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर पोस्ट आफिस में विभिन्न योजनाओं में एसबी खातों की संख्या लाखों में है। यदि विभिन्न योजनाओं के खाते इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ट्रांसफर हो जाए, तो लक्ष्य के हिसाब से खातों में वृद्धि हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में नौ माह के अंदर मात्र पांच हजार खाते बैंक में खुल पाए हैं। उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से खाते खुलवाने के लिए निर्देश आए थे, जिले के सभी विभाग को पत्र लिखकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने का अनुरोध किया गया था, अभी तक विभागो द्वारा संबधित बैंक में खाता नहीं खुलवाया गया है।
विज्ञापन

खुलवाएं खाता, घर बैठे करें आनलाइन भुगतान
शामली। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने की विशेष बात यह है कि खाता खुलने के बाद उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल रिचार्ज, बिजली, पानी का बिल, इंश्योरेंश किस्त, डीटीएच केबिल का भुगतान, घरेलू गैस सिलिंडर भुगतान, टैक्स, लोन की किस्त, ब्रॉड बैंड टोल भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड और अंगूठा मिलान की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली में प्रधान डाकघर का दर्जा बहाल करने के लिए डाक विभाग के मुख्य कार्यालय बरेली को पत्र लिखा गया था। बरेली डाक विभाग के मुख्य कार्यालय से शामली में प्रधान डाकघर के संबंध में पत्र जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। शामली प्रधान डाकघर का मुद्दा जिला व्यापार बंधु की बैठक में उठाया गया है। इस संबंध में डाक विभाग के बरेली मुख्य कार्यालय से आगे कोई प्रगति नहीं हो पाई है। - घनश्याम दास गर्ग अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।

25 हजार खाता खोलने का लक्ष्य निर्धारित
- इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का अप्रैल माह में सालाना लक्ष्य जारी किया गया है। शामली में खाता खोलने का लक्ष्य 25 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है - अंकुर खैवाल क्षेत्रीय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed