फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Govardhan festival celebrated in some rural areas, city and other places today

Shamli News: देहात के कुछ क्षेत्रों में मनाया गोवर्धन पर्व, शहर और अन्य स्थानों पर आज

Tue, 14 Nov 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 14 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Govardhan festival celebrated in some rural areas, city and other places today
डांगरोल गांव में गोवर्धन पूजा करने के लिए खड़े ग्रामीण।संवाद
शामली। देहात के कुछ क्षेत्रों में सोमवार को गोवर्धन का पर्व मनाया गया। जबकि शहरी और जलालाबाद, कैराना, बाबरी, थानाभवन और अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को पर्व मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी लोगों ने कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को दीपावली के बाद अगले दिन गोवर्धन का पर्व शाम को मनाए जाने की परंपरा है, लेकिन अमावस्या रविवार को तीन बजे के बाद प्रवेश करने से सोमवार को 2.30 बजे तक अमावस्या का संयोग बना हुआ है। सोमवार को अमावस्या का संयोग बनने के बाद गोवर्धन नहीं मनाया गया। गोवर्धन अब मंगलवार और भैया दूज बुधवार को मनाई जाएगी। शहर के बुढ़ाना रोड हनुमान ज्योतिष केंद्र के पंिउत् प्रभु शंकर शास्त्री और पंडित दिनेश पाठक के मुताबिक, 14 नवंबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6:43 से शुरू होकर 8:52 तक रहेगा। इन 2 घंटों के दौरान पूजा पाठ कर सकते हैं। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाती है। 14 नवंबर 2 बजे के बाद भाई दूज की तिथि शुरू जाएगी। इसी प्रकार भैया दूज बुधवार को मनाई जाएगी। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को मंदिरों और गोशालाओं में अन्नकूट के भंडारे आयोजित किए जाएंगे
विज्ञापन




कैसे करे गोवर्धन पूजा
शामली। गोवर्धन पूजा शुरू करने के लिए सबसे पहले गोबर से एक पर्वत बनाए। गोवर्धन पर्वत बनाने के बाद उसके पास तेल का दीप जलाकर रखें। फिर फूल, हल्दी, चावल, चंदन, केसर और कुमकुम अर्पित करें। गोवर्धन पूजा में अन्नकूट की मिठाई का भोग लगाया जाता है। फिर उसे प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है। खील, बताशे आदि चढ़ाने के बाद भगवान गिरिराज के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करें और पूजा की कथा भी पढ़ें। गोवर्धन पर्व की सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने पर भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




देहात क्षेत्र में मनाया गया गोवर्धन पर्व

फोटो



जलालाबाद/कांधला। कस्बे में गोवर्धन पर्व मनाया गया। मंदिरों, घरों और गोशालाओं में गोबर का गोवर्धन बनाकर शाम को विशेष पूजा-अर्चना की गई। जगह-जगह अन्नकूट के भंडारे आयोजित करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। सत्संग भवन एवं कुटी में भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर कुटी में चेयरमैन जहीर मलिक, डाॅ. मुकेश शास्त्री, अवनीश आहुजा, वेद प्रकाश, राधेश्याम, पवन कुमार , ललित कुमार, आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा डांगरोल गांव में भी गोवर्धन पर्व मनाया गया। गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। रामधन, सहेंद्र सिंह, विक्की, संजीव कुमार, विनोद कुमार, अनिल चौधरी, राजन जावला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed