फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goods worth 1.5 lakh stolen from seven tube wells, farmers fury

सात नलकूपों से डेढ़ लाख का सामान चोरी, किसानों में रोष

Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 1.5 lakh stolen from seven tube wells, farmers fury
सात नलकूपों से डेढ़ लाख का सामान चोरी, किसानों में रोष
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा के जंगल में स्थित सात नलकूपों से चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर नलकूप में रखी खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा भी ले गए। किसानों ने चोरी की घटना को लेकर रोष जताया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी बिल्लू ने मंगलवार को पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसके खेत गांव बलवा के क्षेत्र में आते हैं। सोमवार रात को उस समेत सात किसानों के नलकूप से चोरों ने सेंध लगाकर स्टार्टर, केबिल व अन्य तार समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। बिल्लू ने बताया कि उसने एक दिन पहले ही 15 हजार रुपये कीमत की कीटनाशक दवा खेत में डालने के लिए लाया था, जिसे उसने नलकूप के कमरे में रखा था, चोर उसे भी चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने गांव बलवा निवासी कामिल, शहजाद व सिन्ना, गांव सिंभालका निवासी जोगराज, सचिन, पिंटू के नलकूप पर भी सामान चोरी कर लिया। किसानों ने सभी नलकूपों से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। पीड़ित किसानों ने कोतवाली पहुंचकर नलकूपों पर हुई चोरी की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed