फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Goods will land at traders' shop in the evening only

व्यापारियों की दुकान पर शाम को ही उतरेगा सामान

Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Goods will land at traders' shop in the evening only
झिंझाना। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने मुख्य बाजार में अतिक्रमण की स्थिति के मद्देनजर कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें बाहर से व्यापारियों का सामान लेकर आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को शाम 4:30 बजे के बाद ही बाजार में लाया जाना तय हुआ।
विज्ञापन

कस्बे में व्यापारियों का सामान लेकर आने वाली कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके मद्देनजर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। व्यापार प्रकोष्ठ के भाजपा जिला संयोजक एवं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल व विनोद संगल के नेतृत्व में शिव कुमार वर्मा, वैभव नामदेव, गौरव संगल, अभिषेक मित्तल आदि व्यापारी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने कस्बे के मुख्य बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जाम का मुख्य कारण दुकानदारों का सामान बाहर रखना, दुकानों के बाहर बाईकों का आड़ा-तिरछा खड़ा करना और शामली से व्यापारियों का सामान लेकर आने वाली कई ट्रैक्टर-ट्रॉली है। तय हुआ कि ये ट्रॉलियां शाम 4:30 बजे के बाद ही बाजार में आएंगी। व्यापारी दुकान का सामान नाली से आगे नहीं रखेंगे। अपनी दुकानों के सामने बाइक भी ठीक से खड़ी कराएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल ने सभी व्यापारियों से अपील की कि बाजार में अतिक्रमण न करें, प्रशासन का सहयोग करें और साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन प्रतिष्ठान बंद रखें। बंदी के दिन दुकानें खुली मिलने पर व्यापार मंडल कोई सहयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यापारी को हड़काया
बाजार में सामान की ट्रॉली के आने के समय को लेकर अन्य सभी व्यापारियों के एकमत होने के बाद भी एक व्यापारी ने थाने के अंदर ही हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक को हड़काना पड़ा। अन्य दूसरे व्यापारियों ने भी व्यापारी की गलती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed