फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gone absent memories

चले गए बाबूजी... छोड़ गए अमिट यादें

Mon, 05 Feb 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Mon, 05 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gone absent memories
Hukum Singh Panchtatta merged - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सांसद हुकुम सिंह के निधन पर भाजपा के साथ ही दूसरे राजनीतिक दलों के नेता भी गमगीन हो गए। सपा, रालोद और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मायापुर फार्म हाउस पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रविवार सुबह से ही कैराना क्षेत्र में मायापुर फार्म हाउस पर राजनीतिक लोगों का आना प्रारंभ हो गया था।
विज्ञापन


सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह और उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान सुबह से लेकर अंतिम संस्कार के बाद तक वहां मौजूद रहे। वीरेंद्र सिंह का कहना था कि हुकुम सिंह हमारे अग्रज थे, हमने हमेशा ही उनका सम्मान किया। वहीं, कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने भी समर्थकों के साथ मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबूजी हर वर्ग की सरपरस्ती करते थे। बदलते राजनीति परिवेश में उनके जैसा कुशल राजनीतिज्ञ और सच्चा समाजसेवी मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन


उनकी कमी हमेशा क्षेत्र को खलती रहेगी। इनके अलावा पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि हमारे बीच से बाबू हुकुम सिंह के जाने पर गहरा दुख हुआ है। उनके कार्य हमेशा रहेंगे, उनके स्थान की भरपाई होनी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन डाक्टर यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, हाजी अनवर हसन, हाजी कंवर हसन, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, डाक्टर विक्रांत जावला आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


मायापुर फार्म हाउस पर रविवार को कैराना और शामली सहित मुजफ्फरनगर के अधिवक्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैराना बार संघ के अध्यक्ष खडक सिंह चौहान सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, शामली से इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन और शामली इंडस्ट्री एस्टेट एंड मेन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन से अंकित गोयल और अनुज कुमार गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा गाजियाबाद में संचालित मृगांका सिंह के डीपीएस स्कूल का समस्त स्टाफ भी श्रद्धांजलि देने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed