फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Golden cards distributed to characters in Ayushman Bharat scheme

आयुष्मान भारत योजना में पात्रों को बांटे गोल्डन कार्ड

Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 18 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Golden cards distributed to characters in Ayushman Bharat scheme
Ayushman Bharat scheme - फोटो : अमर उजाला
शामली। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्रों को गोल्डन कार्ड बांटने का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सीएचसी शामली में योजना शुभारंभ किया और पात्रों को गोल्डन कार्ड बांटे गए। कहा कि योजना के तहत प्रति परिवार पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा होगा। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल में भी इस कार्ड के जरिये सुविधा दी जाएगी। चिकित्सालय में मरीजों की सहायता के लिए आरोग्य मित्र की तैनाती की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कैंसर, हदयरोग सहित 1350 बीमारियों का इस योजना में इलाज कराया जा सकता है। परिवार के लोगों की संख्या या उम्र बाध्य नहीं है।
विज्ञापन


इस दौरान 21 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पैनल में शामली के गंगा अमृत हास्पिटल और ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल अभी शामिल हैं, भविष्य में अन्य प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया जाएगा। इस दौरान आयोजित  कार्यक्रम में मौके पर मुख्य रूप से शामिल हाेने वालों मंे कार्यवाहक सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ डॉ. सफल कुमार, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. अनुपम सक्सेना और फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में सफाई रखने का निर्देश  
डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि चिकित्सालय परिसर में श्रमदान करके साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने महिला वार्ड के पीछे कूडे़दान खराब पडे़ होने तथा गंदगी फैलने पर नाराजगी जताई। साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया तथा दवाओं का स्टाक बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed