{"_id":"5e6bd4bf8ebc3ea4d8185968","slug":"goharni-rajbeh-will-get-rid-of-jam-shamli-news-mrt473473534","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरनी रजबहे की पटरी दिलाएगी जाम से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरनी रजबहे की पटरी दिलाएगी जाम से मुक्ति
विज्ञापन
शामली। गोहरनी रजबहे की पटरी मिनी बाईपास का काम करेगी और लोगों को शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाएगी। रजबहे की पटरी का निर्माण पूरा होने से हल्के और भारी वाहनों की राह आसान हो जाएगी।
शामली बाईपास न होने से शहर में मेरठ-करनाल, दिल्ली यमुनोत्री, पानीपत खटीमा मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। इससे मुक्ति के लिए जिला प्रशासन ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी के बाद गोहरनी रजबहे पटरी को सड़क बनाकर नया फार्मूला लागू किया था। गोहरनी रजबहे की पटरी शहर के कांबोज कालोनी से लेकर मेरठ-करनाल मार्ग तक पहले ही मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण दो साल पहले निर्माण कार्य पूरा चुका है। मेरठ करनाल मार्ग से लेकर बुढ़ाना रोड रेलवे अंडर पास से लेकर खेड़ी और लिलौन गांव में दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने के लिए चार माह पूर्व कार्य योजना तैयार की। लोक निर्माण विभाग ने 1400 मीटर रजबहे पटरी और अंडरपास से चीनी मिल मार्ग को खेड़ी लिलौन गांव के मार्ग को जोड़ने के लिए नई सड़क निर्माण शुरू किया था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि 1400 मीटर में से मात्र 3.50 मीटर सड़क निर्माण का कार्य अधूरा है। 1050 मीटर सड़क का कार्य पूरा कर दिया गया है। बुढ़ाना रोड अंडर पास से लेकर मेरठ करनाल मार्ग पर शामली चीनी मिल के सामने से खेड़ी लिलौन मार्ग को जोड़ने वाली सड़क निर्माण पूरा कर दिया गया है। बारिश के कारण अधूरा कार्य पड़ा है। साफ मौसम होने से अधूरा सड़क का निर्माण कार्य इस माह पूरा कर दिया जाएगा।
बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर जाम में नहीं फंसेंगी सवारियां
शामली। दिल्ली-यमुनोत्री, पानीपत-खटीमा को जोड़ने वाले धीमानपुरा और मेरठ-करनाल मार्ग पर बुुढ़ाना रोड पर फाटक बार-बार बंद होने से भारी वाहनों के आने से जाम लगता जाता था। अब बुढ़ाना रोड फाटक के पास अंडर पास को जोड़ने वाली गोहरनी रजबहे की पटरी का निर्माण पूरा होने से वाहन आराम से चीनी मिल से खेड़ी लिलौन मार्ग पर पहुंचकर दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर जाएंगे। खेड़ी -लिलौन मार्ग से शहर के बाहर निकल कर शहर में शॉर्ट कट रास्ते से दिल्ली और पानीपत रोड पर आराम से निकल जाएंगे। धीमानपुरा रोड फाटक पर लगने वाला जाम से मुक्ति के लिए एमएसके रोड से कांबोज कालोनी, गोहरनी रजबहे की पटरी बिग्रेडियर इंटर कालेज के पास निर्माणाधीन अंडर पास पूरा होने से जाम से मुक्ति दिलाने का काम करेगी।