फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   God comes running when called with love

प्रेमपूर्वक बुलाने पर दौड़े चले आते हैं भगवान

Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
God comes running when called with love
शामली की कमला कॉलोनी में श्री राम कथा का पाठ करते कथा वाचक अरविन्द दृष्टा जी महराज - फोटो : SHAMLI
प्रेमपूर्वक बुलाने पर दौड़े चले आते हैं भगवान
विज्ञापन

शामली। कमला कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि भगवान तो भाव के भूखे हैं। भगवान को भाव पूर्वक बुलाओ उसी में कल्याण है। जब जब भगवान को भक्तों प्रेम पूर्वक बुलाता है भगवान दौड़े चले आते हैं।

कथा वाचक ने कहा कि गोपियों के भाव के कारण भगवान ने उन पर कृपा करके माखन चोरी लीला की और उनका कल्याण किया। भगवान सभी को आनंदित करते हैं। मीराबाई ने समर्पण भाव से भगवान की आराधना की। भगवान ने उसका कल्याण किया। कोई भी पीड़ा है हमें वह केवल भगवान ही दूर कर सकते हैं। भगवान के समर्पण भाव से करोड़ों पाप नष्ट हो जाते हैं। एक बार उन पर विश्वास करके देखिए। भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना राक्षसी को माता की गति प्रदान की। क्योंकि उसके भाव माता के थे। भगवान दुश्मन को भी सद्गति प्रदान करते हैं। संचालन डॉ. कृष्ण गोपाल ने किया। मौके पर डॉ. मुकुट मोहन सिंघल, रामकुमार अग्रवाल, डॉ. अशोक सिंघल, अर्चना सिंघल, अरुण सिंघल, डॉ. ईशांक सिंघल, डॉ. दिशा सिंघल, मिनाली सिंघल, तृप्ति सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed