फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   GM and secretary of sugar mill surrounded

Shamli News: चीनी मिल के जीएम और सचिव को घेरा

Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
GM and secretary of sugar mill surrounded
थानाभवन में गन्ना सचिव का घेराव करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने शुगर मिल में गन्ना महाप्रबंधक और समिति के सचिव का घेराव किया। किसानों ने भुगतान के मुद्दे को लेकर आज कैडी गांव में पंचायत करने का निर्णय लिया गया। मिल अधिकारियों ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को किसान मजदूर सगंठन के जिलाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुगर मिल के यूनिट हेड जानेंद्र वीर सिंह, गन्ना महाप्रबंधक लेखराज सिंह से मिला। किसानों की मांग थी किनवम्बर तथा दिसम्बर माह का गन्ना भुगतान तुरंत किया जाए। कहा कि जब मिल ने चीनी बेची थी तो किसानों का गन्ने का भुगतान क्यों नहीं किया। अभी तक सिर्फ 20 नवम्बर तक का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को मिल 15 दिन का एक साथ भुगतान करें। मिल अधिकारियों ने दस दिन में भुगतान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में दफेदार सिंह, इन्द्रपाल सतेन्द्र सिंह, नरेश तोमर ,शहजाद पुण्डीर, नरेश प्रधान, देशपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि मार्च माह में मिल बंद हो जाएगा इसके बाद किसान अपने भुगतान के बाद चक्कर काटते रहेंगे। किसानों ने कहा कि कहा कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को कैडी गांव में किसानों की पंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

n मिल प्रबंधन पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग : भाकियू के जिला महासचिव धीरज राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल समिति के सचिव से मिला। भुगतान नहीं करने वाले मिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सचिव ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर लवी राणा, सतीश राणा, प्रेम सिंह ,सन्दीप कुमार, देवेन्द्र राणा, धीरज राणा आदि शामिल रहे।

थानाभवन में गन्ना सचिव का घेराव करते किसान। संवाद

थानाभवन में गन्ना सचिव का घेराव करते किसान। संवाद

थानाभवन में गन्ना सचिव का घेराव करते किसान। संवाद

थानाभवन में गन्ना सचिव का घेराव करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed