छात्राओं ने मनाया विश्व साक्षरता दिवस
कांधला। कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने छात्राओं एवं प्राध्यापकों को साक्षरता अभियान में भरपूर सहयोग देने की शपथ दिलाई।
प्राचार्या ने बताया कि साक्षरता दिवस सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र संघ के यूनेस्को द्वारा 17 नवंबर 1965 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में लोगों के प्रति शिक्षा को प्राथमिकता देने को बढ़ावा देना है। भारत में विभिन्न सरकारों ने समाज को पूर्ण रुप से साक्षर करने के लिए अनेकों प्रयास किए हैं। इस वर्ष से लागू होने वाली नई शिक्षा नीति भी इसी दिशा में एक कदम है। इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दीप्ति चौधरी, सदस्य सीमा सिंह, डॉ.नयना शर्मा, हेल्थ क्ल्ब संयोजिका डॉ. अंकिता त्यागी, सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, विनीता, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बृजभूषण, डॉ. बृजेश राठी आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।