फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl dies in truck accident in jhinjhana

ट्रक की चपेट में आकर बालिका की मौत, हंगामा

Fri, 02 Feb 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 02 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in truck accident in jhinjhana
झिंझाना में सड़क हादसे के बाद जाम लगाकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पटनी के निकट सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर बालिका घायल हो गई। अस्पताल उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव शिवनगर निवासी सुनील की पत्नी बबीता अपनी छोटी बेटी खुशी (8) के साथ गांव पटनी परतापुर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए ट्रक की चपेट में आकर खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर खुशी को झिंझाना सीएचसी भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बालिका की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मौके पर लोगों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया की बालिका के चचेरे भाई राजकुमार निवासी गांव शिवनगर ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार की लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed