{"_id":"6834c4d8bd15932fc00a2273","slug":"girl-dies-after-being-crushed-by-tractor-case-filed-shamli-news-c-26-1-sal1001-142692-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कैराना। ऊंचा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत हो गई। गांव निवासी सुरेंद्र अपने परिवार के साथ बुच्चाखेड़ी के ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम करीब 6 बजे सुरेंद्र की आठ वर्षीय पुत्री अंजलि रोटी लेकर अपने पिता के पास जा रही थी।
इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर में अंजलि को कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था।
बाद में जिला चिकित्सालय से बच्ची को मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय बच्ची की रास्ते में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
झिंझाना में प्रवीण कुमार पुत्र अमन सिंह निवासी बनत ने थाने में दी तहरीर में बताया किएक मई की शाम करीब आठ बजे जब उसकी पत्नी सड़क पार कर रही थी तो गांव रज्जाक नगर निवासी अनिल पुत्र जयपाल ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए मेरी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे शामली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।