फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Girl child dies due to poisonous insect bite

जहरीले कीट के काटने से बच्ची की मौत

Sun, 23 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl child dies due to poisonous insect bite
जहरीले कीट के काटने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे के मोहल्ला शाहविलायत निवासी साजिद अपने परिवार के साथ शनिवार की रात में घर के आंगन में सोया हुआ था। देर रात साजिद की चार वर्षीय पुत्री शिफा को किसी विषैले कीट ने काट लिया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन उसे लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे। कुछ लोगों ने घाव को देखकर बताया कि बच्ची को सर्प ने काटा है। परिजन बच्ची को लेकर गांव मरगुबगढ़ पहुंचे। जहां पर एक व्यक्ति ने झाड़फूंक की, लेकिन बच्ची की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद बच्ची को शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। वहां पर डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में गम का माहौल है।

चारा काटते समय करंट से किसान की मौत
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मरगुबगढ़ निवासी किसान तेजपाल रविवार को अपने घर में पशुओं के लिए मशीन पर चारा काट रहा था। उसी समय अचानक मशीन में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed