फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get the certificate available in two days after completing the arrangements

व्यवस्थाएं पूरी कर दो दिन में प्रमाणपत्र कराएं उपलब्ध

Sat, 12 Mar 2022 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Get the certificate available in two days after completing the arrangements
शामली वीवी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में बोलते शिक्षक व म? - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर कार्यालय को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज शामली में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। बताया कि बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक दो पाली में चलेगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता रखे जाने और उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित एवं समुचित रखरखाव के लिए कम से कम दो लोहे की डबल लॉक अलमारियां सहित स्ट्रांग रूम बनाया जाए।
विज्ञापन

केंद्र के चारों तरफ सुरक्षित चाहरदीवारी ओर मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे के गेट की व्यवस्था हो। प्रवेश द्वार सहित सभी शिक्षण कक्ष, प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए स्ट्रांग रूम व उनके सीलिंग, पैकिंग रूम में वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा एवं रिकार्डिंग हेतु डीवीआर और पारदर्शिता पूर्ण नकल विहीन परीक्षा कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन तक की होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन के संसाधन की व्यवस्था की जाए। केंद्रों पर शुद्ध पेयजल और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था रहेगी। विद्युत की स्थाई व्यवस्था के लिए अलग से जेनरेटर की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्र पर संपूर्ण कंप्यूटर सिस्टम और दो दक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें और केंद्र के स्टेटिक आईपी एड्रेस, सचल दल और अवमोचक संबंधी सूचना कल कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं। केंद्रों पर परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं दो दिन में पूरी करते हुए कार्यालय को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, प्रधानाचार्य हरेंद्र पाल समेत केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed