{"_id":"58b5c6014f1c1bce1c8308a1","slug":"get-rid-of-the-worm-for-our-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
health
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सभी कॉलेजों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों को कीडे़ मारने की गोलियां खिलाई गई। प्रधानाचार्यों ने बच्चों को अपने आस पास सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया।
मंगलवार को शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज की कक्षा-6 से 12वीं तक की छात्राओं को कीडे़ मारने की गोलियां खिलाई गईं। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने कीडे़ के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में समझाया। इस दौरान मीनाक्षी, रेणूका, बलजीत कौर, उदल, अनीस, नीरजा आदि मौजूद रहे। वहीं, देशभक्त इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि दिवस के साथ स्कूल चलो, देश भक्त चलो रैली निकाली। जिसमें उन्होंने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालते हुए स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
सभी बच्चों को कीडे़ मारने की गोली खिलाकर बीमारियों से बचने के बारे में बताया। शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने किया। उधर, कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल में छात्राओं को कृमि नियंत्रण की गोलियां खिलाईं। प्रधानाचार्य उषा सहरावत ने छात्राओं को समझाया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी हो जाती है। जिससे बच्चों के अंदर कमजोरी आने से थकावट महसूस करने लगते है।
विज्ञापन
इस दौरान शिमला, राजेश्वरी, अनीता, जसबीरी, कुमुद आदि मौजूद रहीं। वही आईडीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और कीडे़ मारने की गोलियां खिलाई गईं। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण सरोहा, अंबरीश, देवकी, अनिल कुमार, किरण आदि मौजूद रहे।
शहर के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक खालिद हुसैन ने कहा कि बच्चों को कृमि मुक्त कराना है तो इस राष्ट्रीय यज्ञ में सभी को मिलकर मेहनत से काम करना होगा। कॉलेज के सभी छात्रों को कीडे़ की गोलियां खिलाते हुए प्रधानाचार्य एसके आर्य ने ऐसी बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए सफाई का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में अनुराग शर्मा, एसके अग्रवाल, प्रदीप गोयल, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
मध्याह्न भोजन के बाद दी गई बच्चों को गोली
कांधला। गांव डांगरोल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रभारी अध्यापक मनोज कुमार, स्वास्थ्य कर्मी स्नेहलता, प्रधान के पति अमरपाल द्वारा छात्र-छात्राओं को कीड़े मारने की दवाई खिलाई गई। इस दौरान प्रभारी अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि यह गोली एक वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों को खिलाई जा सकती है। बीमार बच्चों को यह गोली नहीं देनी है। मध्याह्न भोजन लेने के उपरांत सभी उपस्थित छात्र छात्राओं ने गोली दी गई। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में उजाला शर्मा, अरविंद, अभिषेक, रामपाल, सकलवीर, मुकेश, वहीद आदि मौजूद रहे।